फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid al-Adha: Markets are bustling with activity, with shops selling vermicelli and dry fruits in abundance.

ईद-उल-अजहा : बाजारों में बढ़ी रौनक, सेवइयों और मेवों की जमकर खरीदारी

Wed, 27 May 2026 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Eid al-Adha: Markets are bustling with activity, with shops selling vermicelli and dry fruits in abundance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ईद-उल-अजहा बुधवार को मनाई जाएगी। त्योहार को लेकर मंगलवार को नगर के बाजार दिनभर गुलजार रहे। सेवइयों, कपड़ों, जूते-चप्पलों और क्रॉकरी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह और शाम के समय बाजारों में सबसे अधिक चहल-पहल देखने को मिली। दोपहर में भी लोग खरीदारी करते नजर आए।
नगर के बाजारों में बकरों की खरीदारी भी जमकर हुई। अशोक की लाट, गुजरान गेट और बिनौली रोड क्षेत्र में सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की रौनक बनी रही। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने नए कपड़े, जूते-चप्पल और घरेलू सामान की खरीदारी की। त्योहार को लेकर सेवइयों और मेवों की मांग भी बढ़ गई है। बाजार में 100 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति किलो तक की सेवइयां उपलब्ध हैं और लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

मेवा विक्रेताओं अनिल गुप्ता और शाकिर अहमद ने बताया कि बकरीद के चलते काजू, किशमिश और नारियल की बिक्री में तेजी आई है। बिरयानी के लिए मसालों की खरीदारी भी जोरों पर है। जीरा, मरीच, जावित्री, इलायची, लौंग और कबाबचीनी की मांग बढ़ी हुई है। दूसरी ओर सब्जियों के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। टमाटर, अदरक, हरा धनिया, लहसुन और प्याज की कीमतें बढ़ने से लोगों की जेब पर अतिरिक्त असर पड़ रहा है। बावजूद इसके त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed