फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Eid 2022: Eid prayers held peacefully in Eidgahs and mosques in western UP amid tight security

ईद 2022: पश्चिमी यूपी की ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से हुई ईद की नमाज, चप्पे-चप्पे पर पुलिसफोर्स तैनात

Tue, 03 May 2022 09:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 May 2022 09:52 AM IST
सार

ईद-उल-फितर का त्योहरार मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा रहा है। ईदगाहों अैर मस्जिदों में ईद की नमाज अदा कर लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। हालांकि सभी शहरों में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात है।

विज्ञापन
Eid 2022: Eid prayers held peacefully in Eidgahs and mosques in western UP amid tight security
Eid 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी यूपी में ईद उल फितर का त्योहार उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मेरठ समेत सभी जिलों में ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। सभी धार्मिक स्थलों के बाहर पुलिस का भारी पहरा रहा। माहे रमजान के पूर्ण होने के बाद लोगों ने ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी।

विज्ञापन


मेरठ महानगर में ईद की नमाज सभी मस्जिद और शाही ईदगाह पर की गई  इस दौरान मस्जिद और ईदगाह के बाहर सड़कों पर पुलिस का भारी पहरा रहा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई ईद की नमाज के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित ईदगाह पर सुबह 6 बजे से ही ईद की नमाज के लिए लोग जुटना शुरू हो गए इससे पहले ही जिला प्रशासन आरएएफ, सीआरपी और स्थानीय पुलिस फोर्स ने सड़कों पर अपना जाल बिछा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि ईदगाह पर नमाज पढ़ने वालों की भारी संख्या रही। शुरुआत में तो नमाजियों ने ईदगाह के बाहर ईदगाह चौराहे पर सड़क के बीचो बीच नमाज पढ़ने के लिए चादरें बिछानी शुरू कर दी थीं लेकिन जिला प्रशासन ने मुस्लिम समाज के ही कुछ जिम्मेदार लोगों से साउंड पर अनाउंस करा कर हटवाने का प्रयास किया। 

नमाज शुरू होने तक लोगों की भीड़ ईदगाह चौराहा पर नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा होती रही। चौराहे पर सड़क पर नमाज पढ़ने की जिद पर अड़े लोगों को काफी समझाने-बुझाने के बाद हटाया गया और इंटर कॉलेज परिसर में नमाज पढ़ने के लिए भेजा गया। 

हालांकि पुलिस प्रशासन और मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों के अथक प्रयास के बावजूद रेलवे रोड चौराहा पर सड़क के दोनों तरफ आधी सड़क पर नमाजियों ने नमाज अदा की। इस दौरान जिला अधिकारी एसएसपी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, समस्त विभागों के अधिकारी ईदगाह पर मौजूद रहे।

पूर्व की भांति इस बार ईदगाह के बाहर नहीं हुई गले मिलने की रस्म
 पूर्व में ईदगाह के बाहर लगने वाले कैंप में सभी राजनीतिक दलों के हिंदू और मुस्लिम सिख समाज के लोग इकट्ठा होकर एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं और बधाई देते थे लेकिन इस बार शासन के आदेश और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के चलते न तो कोई चौराहे पर और न हीं कोई ईद की बधाई देने के लिए इकट्ठा हुआ।

शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर जिलों में भी सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed