फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ego leads to destruction: Radha Chetan

अहंकार विनाश का कारण बनता है : राधा चेतन

Sun, 12 Jul 2026 10:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
Ego leads to destruction: Radha Chetan
बृज विहार कॉलोनी में भागवत कथा में श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परतापुर। बृज विहार कॉलोनी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के पांचवें दिन भागवताचार्य राधा चेतन महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति, विनम्रता और निष्काम कर्म का संदेश दिया।
कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को माखन इसलिए प्रिय है, क्योंकि वह निर्मल और निष्कपट भक्त के हृदय का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यमुना में रहने वाले कालियानाग के भय से लोग नदी के समीप जाने का साहस नहीं करते थे। भगवान श्रीकृष्ण ने कालिय नाग का मर्दन कर उसके अहंकार का नाश किया और यमुना को विषमुक्त कर ब्रजवासियों को भय से मुक्ति दिलाई।
विज्ञापन

गोवर्धन लीला का वर्णन करते हुए राधा चेतन महाराज ने कहा कि सात वर्ष की आयु में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा अंगुली पर सात दिन तक गोवर्धन पर्वत धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की तथा देवराज इंद्र के अहंकार का दमन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए और सदैव निष्काम भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। अहंकार विनाश का कारण बनता है। बृज विहार निवासी पवन शर्मा के संयोजन में आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर अंकित शर्मा, शुभम शर्मा, अन्वी शर्मा सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed