फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   efforts to establish industrial area in gehja intensified

गेझा में औद्योगिक क्षेत्र बसाने की कवायद तेज

Mon, 29 Jun 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
efforts to establish industrial area in gehja intensified
मेरठ। गेझा गांव में 250 एकड़ भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र बसाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन स्तर पर कवायद तेज की जाएगी। मंडलायुक्त की बैठक के बाद एडीएम के साथ यूपीएसआईडीसी की बैठक हुई। इसमें भूमि की पूरी जानकारी ली गई और इसकी खरीद के लिए प्रक्रिया तेज करने पर विचार हुआ।
विज्ञापन

यूपीएसआईडीसी ने मोहिउद्दीनपुर के गांव गेझा में 250 एकड़ जमीन नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिह्नित की है। यह पूरी जमीन किसानों की है। जिस पर खेतीबाड़ी की जा रही है। यह 250 एकड़ भूमि लगभग 150 किसानों की है। प्रशासन औद्योगिक क्षेत्र बसाने के लिए किसानों से उक्त जमीन खरीदेगा। भूमि की खरीद एवं स्वामित्व हस्तांतरण के लिए प्रशासन जल्द ही किसानों से बात करेगा। मौजूदा सर्किल रेट पर जमीन खरीदने की बात चल रही है। किसानों से जमीन सीधे खरीदी जाएगी। इसके बाद विकसित कर उद्यमियों को दी जाएगी। पिछले दिनों मंडलायुक्त ने उद्योग बंधु की बैठक में नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए जमीन तलाशने की बात कही थी। जिस पर यूपीएसआईडीसी ने ढाई सौ एकड़ भूमि गेझा गांव में उपलब्ध बताई। इस पर मंडलायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र बसाने की कार्रवाई आगे बढ़ाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति
वर्तमान में मेरठ में ये औद्योगिक क्षेत्र संचालित हैं। इनमें परतापुर में 40 एकड़ में फैले औद्योगिक क्षेत्र में 90 इकाइयां संचालित हैं। वहीं, यूपीएसआईडीसी द्वारा दिल्ली रोड स्थित परतापुर में 100 एकड़ भूमि में 200 से अधिक औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं। इनमें खेल का सामान, फूड प्रोसेसिंग, केमिकल निर्माण, बिजली के सामान की इकाइयां प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रशासन के साथ बैठक में गेझा में औद्योगिक क्षेत्र शीघ्र विकसित करने पर विचार हुआ है। जल्द ही किसानों के साथ प्रशासन स्तर पर बातचीत होगी। वहीं, जमीन क्रय करने की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी।-सतीश कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक यूपीएसआईडीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed