फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Effigy burnt in Bangladesh to protest murder of Hindu youth

Meerut News: बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या के विरोध में पुतला फूंका

Wed, 24 Dec 2025 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 08:30 PM IST
विज्ञापन
Effigy burnt in Bangladesh to protest murder of Hindu youth
सरधना। बांग्लादेश में युवक की हत्या के विरोध में बुधवार को जुल्हेड़ा में लोगों ने बांग्लादेश सर
सरधना। बांग्लादेश में हिंदू युवक की नृशंस हत्या के बाद हिंदू समाज में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। बुधवार को क्षेत्र के गांव जुल्हेड़ा में हिंदू समाज के लोगों ने बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। एडवोकेट चंद्रकेतु त्यागी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू समाज के लोगों के साथ लूट, हिंसा और अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहां की सरकार हिंसा करने वालों पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। एडवोकेट त्यागी ने भारत सरकार से अपील की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाए। कार्यक्रम में मोहित, हंसवीर, उमेश, सुंदर, मुकड़ा, भूरे, पप्पू, नोनू, राहुल, संजय सहित बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed