{"_id":"615a12ca8ebc3e61f44c82c4","slug":"effect-of-mahapanchayat-will-meet-cm-on-october-6-meerut-news-mrt5590997162","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत का असर, सीएम से छह अक्तूबर को होगी मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत का असर, सीएम से छह अक्तूबर को होगी मुलाकात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महापंचायत का असर, सीएम से छह अक्तूबर को होगी मुलाकात
मेरठ। कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में हुई किसान महापंचायत का असर रंग लाया है। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने सीएम से किसानों की मुुलाकात का दिन निर्धारित करा दिया है। किसान प्रतिनिधिमंडल छह अक्तूबर को पहले मुख्य सचिव के साथ तमाम मांगों पर वार्ता करेंगे और इसके बाद उनकी मुलाकात सीएम योगी आदित्यनाथ से कराई जाएगी। मुलाकात का समय निर्धारित होने पर ठाकुर पूरन सिंह ने धरना खत्म होने की घोषणा कर दी।
एमएसपी, बिजली का बिल माफ करने समेत कई मांगों को लेकर पिछले सात दिन से किसान मजदूर संगठन कमिश्नरी स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क में डेरा डाले बैठा था। सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर अड़े किसानों को प्रशासन ने शहर से पदयात्रा निकालने नहीं दी थी। पुलिस ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत चार किसान पदाधिकारियों को धारा 149 के तहत नोटिस भी जारी कर दिए थे। इससे आक्रोशित किसानों ने शनिवार को पार्क में महापंचायत की थी, जिसमें पश्चिमी यूपी के दस जनपद के हजारों किसान पहुंचे थे। किसानों ने एलान किया था कि अगर प्रशासन ने 10 अक्तूबर तक सीएम से मुलाकात का कार्यक्रम तय नहीं कराया तो 11 अक्तूबर को इससे भी बड़ी महापंचायत होगी और 12 अक्तूबर से भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
रविवार को एडीएम सिटी अजय तिवारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह के बुलावे की जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा, उपाध्यक्ष अनु मलिक, जिलाध्यक्ष देवराज सिंह, सहारनपुर जिलाध्यक्ष अजब सिंह मंडलायुक्त आवास पहुंचे और मंडलायुक्त से मुलाकात की। मंडलायुक्त ने शासन से वार्ता कर शाम तक समय निर्धारित कराने का आश्वासन दिया। दोपहर दो बजे जानकारी दी गई कि शासन से मुलाकात का दिन और समय तय हो गया है। इससे खुश किसानों ने आसपास के जिलाध्यक्षों को मौके पर बुला लिया। शाम सात बजे मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी के. बालाजी और एसएसपी प्रभाकर चौधरी किसानों के बीच पहुंचे और छह अक्तूबर को मुलाकात कराने की जानकारी दी। संगठन प्रवक्ता ललित राणा ने बताया कि किसान प्रतिनिधिमंडल की पहले मुख्य सचिव से मुलाकात कराई जाएगी। बैठक में सभी विभागों के सचिव भी शामिल होंगे, जो किसानों की मांगों को सुनेंगे। इसके बाद सीएम से मुलाकात कराई जाएगी। सभी जिलाध्यक्षों से विचार-विमर्श के बाद ठाकुर पूरन सिंह ने धरना खत्म कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर सीएम से मुलाकात नहीं कराई गई तो 11 अक्तूबर को महापंचायत की जाएगी।