फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Educational trip for children, took oath to quit smoking

Meerut News: नशाखोरी से दूर रहने का संकल्प दिलाया

Tue, 18 Nov 2025 06:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Educational trip for children, took oath to quit smoking
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर छोटूराम अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी संस्थान की ओर से प्रो. नीरज सिंघल के निर्देशन में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इसमें खरखौदा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उल्धन की प्रधानाचार्य सुमन मित्र, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान मैक्स हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आशीष जैन ने नशाखोरी से दूर रहने का संकल्प दिलाया। विवि के मुख्य प्रॉक्टर प्रो. दिनेश कुमार ने नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इसके बाद अभियंता विजय सिंह एवं राहुल प्रकाश के संचालन में बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक्स, यंत्रण, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि, यांत्रिकी तथा पुस्तकालय की आधुनिक प्रयोगशालाओं एवं कार्यशालाओं का भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने कहा कि उन्हें पहली बार विश्वविद्यालय स्तर की पढ़ाई और अभियंत्रण की झलक मिली, जो उनके भविष्य के लिए प्रेरणादायक रही।विद्यालय से आए शिक्षकों में वंदना सिंह, गरिमा त्यागी, मीना तिवारी, दिलशाद अहमद सहित अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed