{"_id":"661064b16042fae4b004e4b9","slug":"educational-institutions-will-remain-closed-due-to-route-diversion-in-the-district-meerut-news-c-30-1-smrt1053-121390-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिले में रूट डायवर्जन के चलते बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिले में रूट डायवर्जन के चलते बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
Sat, 06 Apr 2024 02:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली के मद्देनजर जिले भर में रूट डायवर्जन किया गया है। रैली में आने वाले वाहनों और लोगों के कारण विद्यार्थियों को परेशानी ना हो। इसके लिए जनपद की शिक्षण संस्थाओं में शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि चूंकि रैली में भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान है, जिसमें में सहारनपुर से बाहर के लोग भी आने की संभावना है। बड़ी संख्या में गाड़ियों और लोगों के आवागमन के कारण प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट किया गया है। ऐसी स्थिति में संभव है कि विद्यार्थियों को विद्यालय आने जाने में परेशानी हो। इसी बात को देखते हुए कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों को शनिवार को बंद रखने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता का कहना है कि परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में केवल शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। शिक्षक और कर्मचारी विद्यालयों में मौजूद रहेंगे। शिक्षक पंजीकरण बढ़ाने के लिए विद्यालयों के आसपास के क्षेत्रों में अभिभावकों से संपर्क कर जन जागरुकता लाएंगे।