{"_id":"6a0733a31439fea2b0044de5","slug":"educational-inequalities-impact-children-mahesh-shukla-meerut-news-c-72-1-mct1005-153347-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक असमानताओं का प्रभाव बच्चों पर पड़ता है : महेश शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक असमानताओं का प्रभाव बच्चों पर पड़ता है : महेश शुक्ला
Fri, 15 May 2026 08:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 15 May 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के अवसर पर इस्माईल महिला पीजी कॉलेज और एसएमआरजे राजकीय पीजी कॉलेज सिवानी के संयुक्त तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी परिवार में असमानता और बाल कल्याण विषय पर केंद्रित रही कार्यक्रम भारतीय समाजशास्त्रीय सोसायटी, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य वक्ता समाजशास्त्री महेश शुक्ला ने कहा कि परिवार समाज की सबसे महत्वपूर्ण संस्था है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक असमानताओं का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों के मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास पर पड़ रहा है। आयोजक सचिव दीप्ति कौशिक ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में परिवार की संरचना और मूल्यों में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। उन्होंने बच्चों के कल्याण और सुरक्षित भविष्य के लिए संवेदनशील पारिवारिक वातावरण को अत्यंत आवश्यक बताया।
संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समान अवसर, उचित शिक्षा और सकारात्मक पारिवारिक वातावरण की आवश्यकता पर जोर दिया।