फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Education is the biggest key to the progress of society: Ghulam Mohammad

समाज की तरक्की की सबसे बड़ी कुंजी है शिक्षा : गुलाम मोहम्मद

Fri, 28 Nov 2025 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Education is the biggest key to the progress of society: Ghulam Mohammad
सरधना। ईदगाह नई बस्ती रोड पर वक्फ़ विकास निगम के निदेशक ग़ुलाम मोहम्मद का स्वागत किया गया। संगठ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ईदगाह नई बस्ती रोड पर सम्मान समारोह में वक्फ विकास निगम के निदेशक गुलाम मोहम्मद का स्वागत किया गया। उन्होंने युवाओं को तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी सेवाओं में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में गुलाम मोहम्मद ने कहा कि शिक्षा समाज की तरक्की की सबसे बड़ी कुंजी है। यदि समाज के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करेंगे तो वह परिवार और समाज दोनों का भविष्य उज्ज्वल बनाएंगे। हाजी जहीर अब्बासी ने कहा कि अब्बासी समाज को राजनीति में भी अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करानी चाहिए ताकि समाज की आवाज पंचायत से लेकर विधानसभा तक हर स्तर पर सुनी जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष शहाबुद्दीन अब्बासी ने कहा कि समाज की एकता उसकी सबसे बड़ी ताकत है। समाज के विकास के लिए जागरूकता, संगठन और भाईचारे का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल, रोजगार और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन करने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जावेद अब्बासी, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, नफीस, इस्लाम, इलियास, सजाउदीन, हनीफ, हसरत, इरफान, नाजिम, महबूब, मोनू, आबिद, शावेज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed