{"_id":"666b17a9f1f3ee56c20f6548","slug":"edfsdfdsfsdfdsfsdfsdfsdf-meerut-news-c-72-1-smrt1017-117368-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली बार बनी मेरठ बार एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली बार बनी मेरठ बार एसोसिएशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन में लगे बिजली के अधिकतर उपकरण अब सौर उर्जा से संचालित होंगे। बार के अधिवक्ताओं को सौर ऊर्जा मुहैया कराए जाने के लिए लाल बहादुर शास्त्री सभागार पर सोलर पैनल लगवाए गए हैं। बृहस्पतिवार को इसका उद्घाटन मेरठ के जिला जज रजत सिंह जैन ने किया।
जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री पंडित आनंद कश्यप ने बताया कि जिला बार एसोसिएशन में स्थित मुख्य अधिवक्ता बिल्डिंग तथा अन्य बिल्डिंगों के ऊपर भी सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इससे 55 किलोवाट विद्युत उत्पादन होगा। जिला जज रजत सिंह जैन ने वर्तमान में पर्यावरण संतुलन में जिला बार द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनके स्तर से जो भी मदद इस कार्य में होगी वह अपने स्तर से करेंगे। इस मौके पर अपर जिला जज सी पी त्रिपाठी, बृजेश मणि त्रिपाठी, पवन शुक्ला के अलावा मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, डॉक्टर ओपी शर्मा, वीके शर्मा, राजीव त्यागी, विक्रम सिंह तोमर, मुकेश त्यागी, रामकुमार त्यागी, विमल कुमार तोमर, रामकुमार शर्मा, अमित धाम, गिरीश कुमार, मनोज कुमार, पायल प्रिया सिंह, अंकित त्यागी, अमित कुमार सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।