फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ED seized mining mafia Haji Iqbal property worth 200 crores in Saharanpur news in hidi

UP: ED की बड़ी कार्रवाई, खनन माफिया हाजी इकबाल की 200 करोड़ की संपत्ति सीज

Thu, 22 Sep 2022 09:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 22 Sep 2022 09:59 PM IST
सार

सहारनपुर के खनन माफिया हाजी इकबाल पर ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया की 200 करोड़ की संपति को सीज किया है। यह संपत्ति देहरादून-मसूरी रोड पर बताई गई है।

विज्ञापन
ED seized mining mafia Haji Iqbal property worth 200 crores in Saharanpur news in hidi
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देहरादून स्थित करोड़ों की संपत्ति अटैच की है। मसूरी डायवर्जन स्थित इस जमीन की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


बताया गया कि दो दिन पूर्व ईडी की लखनऊ शाखा के अधिकारियों ने संपत्ति को अटैच कर चेतावनी बोर्ड लगा दिया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: NIA व ATS की बड़ी कार्रवाई : शामली के कैराना से पीएफआई कार्यकर्ता को उठाया, पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


हाजी इकबाल के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे सहारनपुर व अन्य जगहों पर चल रहे हैं। पिछले दिनों खनन माफिया की ईडी ने जांच शुरू की थी। सूत्रों के मुताबिक, हाजी इकबाल के खिलाफ तमाम साक्ष्य जुटाने के बाद पता चला था कि उसकी एक जमीन देहरादून में मसूरी डायवर्जन पर भी स्थित है। इस प्लॉट को उसने करीब डेढ़ दशक पहले खरीदा था। प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मंगलवार को ईडी की टीम कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। लखनऊ के चार अधिकारियों ने जमीन की पैमाइश कराने के बाद इस पर अटैचमेंट का बोर्ड लगा दिया। अब इस संपत्ति को सरकार में संबद्ध कर दिया गया है।

हाजी इकबाल बसपा से एमएलसी रह चुके हैं। इकबाल के खिलाफ मिर्जापुर (सहारनपुर) में कई मुकदमे दर्ज हैं। उस पर दुष्कर्म का मामला भी चल रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। साथ ही उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। यूपी पुलिस ने हाजी इकबाल को हिस्ट्रीशीटर घोषित करने के साथ ही परिवार के सदस्यों पर भी शिकंजा कसा हुआ है।

एसपी देहात ने बताया कि हाजी इकबाल पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। वह कई मामलों में वांछित चल रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है, जबकि उसका भाई महमूद अली और तीन बेटे इन समय जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed