फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ED raid... Former MLC's troubles increase after NMC investigation

Meerut News: ईडी का छापा...एनएमसी की जांच के बाद से बढ़ीं पूर्व एमएलसी की मुश्किलें

Fri, 28 Nov 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
ED raid... Former MLC's troubles increase after NMC investigation
मेरठ। पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित नेशनल कैपिटल रीजन (एनसीआर) इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कॉलेज में ईडी के छापा मारने से पहले एनएमसी और सीबीआई की ओर से भी जांच की जा चुकी है। दरअसल, एनएमसी की जांच रिपोर्ट के बाद से ही डॉ. सरोजिनी अग्रवाल की मुश्किलें बढ़तीं चली गईं।
विज्ञापन

इस मेडिकल कॉलेज में बीते एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की टीम ने जांच पड़ताल की थी। शिकायत मिली थी कि पूर्व एमएलसी के मेडिकल कॉलेज में मानक के अनुसार फैकल्टी नहीं हैं। इसके साथ ही छात्रों का पंजीयन और उनकी पढ़ाई भी मानकों को पूरा नहीं कर रही है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भर्ती और ओपीडी में भी फर्जीवाड़े की शिकायत एनएमसी की टीम को मिली थी। कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़ाने के लिए मोटी घूस देने की बात भी सामने आई थी।
विज्ञापन


एनएमसी की रिपोर्ट और लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने के नाम पर घूसखोरी करने वाले तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद दो जुलाई को सीबीआई ने खरखौदा में पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के एनसीआर मेडिकल कॉलेज पर छापा मारा था। इसके साथ ही डॉ. सरोजनी अग्रवाल के आवास पर घंटों तक छानबीन की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें बढ़ाने के प्रकरण में बेटी शिवानी अग्रवाल से भी काफी पूछताछ की गई। कॉलेज में एमबीबीएस की 150 सीटें हैं। इसके अतिरिक्त 50 सीट बढ़ाने के लिए मेडिकल कॉलेज की ओर से राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में आवेदन किया गया गया था। जब एनएमसी की टीम जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आई तो मानकों के अनुरूप स्थिति नहीं मिली। अनुकूल मान्यता रिपोर्ट के लिए फैकल्टी को फर्जी तरीके से दर्शाया गया। फैकल्टी की उपस्थिति दिखाने के लिए बायोमेट्रिक से भी छेड़छाड़ की गई थी। उस समय टीम जांच कर मेडिकल कॉलेज से संबंधित पत्रावली अपने कब्जे में लेकर और साक्ष्य एकत्र कर लौट गई थी। सीबीआई ने शुरुआती जांच के बाद ही डॉ शिवानी अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


---------------------
सीओ पुलिस टीम के साथ पहुंचे, फिर लौट आए

बृहस्पतिवार को ईडी की जांच की सूचना मिलने के बाद सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भी खरखौदा पुलिस के साथ एनसीआर मेडिकल कॉलेज खरखौदा पहुंचे। हालांकि इससे पहले ही ईडी की जांच टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही अस्पताल पहुंची थी। बाद में सीओ किठौर व पुलिस फोर्स भी अस्पताल से लौट आई। कार्रवाई पूर्ण रूप से गोपनीय रही। देर रात तक गहन छानबीन जारी रही।
-----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed