फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   eat coarse grains to be healthy says Nadi Vaidya Tarachand Sharma in the three-day Ayurveda Mahasammelan

Meerut: तीन दिवसीय आयुर्वेद महासम्मेलन में नाड़ी वैद्य ताराचंद शर्मा बोले- सेहतमंद रहना है तो मोटा अनाज खाएं

Mon, 13 Mar 2023 02:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 13 Mar 2023 02:59 PM IST
सार

आयुर्वेद महासम्मेलन के अंतिम दिन सोमवार को चौधरी चरणसिंह विश्विविद्यालय में आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने 500 से ज्यादा मरीजों को परामर्श दिया।

विज्ञापन
eat coarse grains to be healthy says Nadi Vaidya Tarachand Sharma in the three-day Ayurveda Mahasammelan
परामर्श देते ताराचंद शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ नाड़ी वैद्य ताराचंद शर्मा ने बताया कि सेहतमंद रहना है तो मोटा अनाज (जौ, ज्वार, बाजरा, रागी और मक्का आदि) खाएं। गेहूं, चावल और मीठे से दूरी बनाएं। 

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में चल रहे आयुर्वेद महासम्मेलन में तीसरे और अंतिम दिन सोमवार को आयुर्वेदिक चिकित्सकों अपने अनुभव और आयुर्वेद चिकित्सा के बारे में बताया। दिल्ली से आए वैद्य ताराचंद शर्मा आयुर्वेद पर 12 किताबें लिख चुके हैं। दिल्ली सरकार उन्हें आयुर्वेद पर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड दे चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले अनाज को धोकर सुखाया जाता था, उसके बाद मोटा गेहूं पीसकर खाया जाता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor News: अफजलगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कपिल गुर्जर के आवास पर भी जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


अब गेहूं को धोया नहीं जाता, बारीक पीसा जाता है, उसकी गर्मी खत्म नहीं होती, जिससे मधुमेह जैसी बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन से आयुर्वेद को बढ़ावा मिलेगा। यह विश्व में फैलेगा। स्वस्थ  रहें, मोटे न हों। गेहूं और चावल खाने से मोटे होते हैं, सेहतमंद नहीं। गाय का दूध पिए और तन मन को प्रसन्न रखें। व्यायाम करें। 

आयुर्वेद महासम्मेलन के अंतिम दिन आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने 500 से ज्यादा मरीजों को परामर्श दिया। सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में वैज्ञानिक सत्र में आयुर्वेद के छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद से संबंधित जानकारी दी गई। सुवर्ण प्राशन पर शोध पत्र प्रस्तुत किया गया। आयुर्वेदाचार्यों ने अपने अनुभव साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed