फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Earthquake in UP: Earthquake Tremors Have Been Felt In earthquake, earthquake tremors in UP

Earthquake in UP: भूकंप के तेज झटकों से कांपा पश्चिमी यूपी, नींद से जागे लोग, इमारतों से बाहर की ओर दौड़े

Fri, 03 Nov 2023 11:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 Nov 2023 11:41 PM IST
सार

Earthquake in UP: पश्चिमी यूपी के जिलों में शुक्रवार देर रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन
Earthquake in UP: Earthquake Tremors Have Been Felt In earthquake, earthquake tremors in UP
Earthquake : भूकंप के झटके - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में शुक्रवार रात 11:35 पर भूकंप के झटके आने से पूरी धरती हिलने लगी। 30 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार इसकी तीव्रता 6.4 की थी, जो काफी ज्यादा है। मेरठ में सुपरटेक सोसायटी में भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर निकल गए।

विज्ञापन


मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली व सहारनपुर समेत आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बड़े झटके लोगों ने महसूस किए, जिससे हड़कंप मच गया। कुछ लोग अपने घरों से बाहर की ओर निकल आए। हालांकि भूकंप ज्यादा देर तक नहीं रहा, लेकिन लोगों में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

Earthquake in UP: Earthquake Tremors Have Been Felt In earthquake, earthquake tremors in UP
भूकंप आने पर बाहर निकले लोग - फोटो : Amar Ujala

देहात क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप आया उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे तो कुछ जाग रहे थे, ऐसे में भूकंप का आभास होते ही लोग नींद से जाग गए तो वहीं इमारतों और घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे।

ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर भागे
भूकंप की दहशत ऊंची बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में ज्यादा रही। मोदीपुरम में अंसल टाउन, अंसल कोट्यार्ड, सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी, बिजली बंबा बाईपास पर सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी, सुपरटेक ग्रीन विलेज समेत तमाम बड़ी सोसायटी में भूकंप के चलते लोग बिल्डिंग से नीचे आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed