फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw robbery case solved, four miscreants arrested

Meerut News: ई-रिक्शा लूट मामले का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw robbery case solved, four miscreants arrested
किठौर (मेरठ)। एक सप्ताह पूर्व हापुड़-किठौर मार्ग पर गुलफाम नर्सरी के पास चालक काे बंधक बनाकर ई-रिक्शा, नकदी और मोबाइल लूटने के मामले का पुलिस और सर्विलांस टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर ई-रिक्शा समेत औजार तथा चार तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपियों का चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शाहजमाल निवासी साजिद (45) पुत्र खुरशैद किठौर से सरावनी तक ई-रिक्शा चलाता है। 28 नवंबर की शाम करीब 7:00 बजे वह सरावनी में सवारी छोड़कर अपने घर लौट रहा था। रास्ते पहले से खड़े चार-पांच लोगों ने उसे रुकने का इशारा किया। साजिद ने सवारी समझकर रिक्शा रोका तो तीन बदमाशों ने उसे खींच लिया और तमंचों के बल पर बाग के अंदर ले गए।
विज्ञापन

दो बदमाशों ने चादर से साजिद के हाथ-पैर बांध दिए। विरोध करने पर बदमाशों ने साजिद के साथ मारपीट की। तीन बदमाशों ने उसकी जेब से मोबाइल, 400 रुपये निकाल लिए और उसका ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक दो बदमाश साजिद को बंधक बनाए रहे। साजिद ने किसी तरह अपने पांव खोले और घर पहुंचकर परिजनों व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और ग्रामीण साजिद को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में घंटों जंगल खंगाला, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में सर्विलांस टीम के साथ हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के गांव आरिफपुर सरावनी निवासी नवाब व बिलाल पुत्र ताज मोहम्मद, गढ़मुक्तेश्वर के गांव अटसैनी निवासी जावेद पुत्र लताफत तथा सिंभावली के गांव रझैडा निवासी मनीष उर्फ मनिया पुत्र राजाराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया ई-रिक्शा, बैटरी तथा ई-रिक्शा खोलने के औजार तथा चार तमंचे, छह कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी डॉ. विपिन टाडा ने लूट का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed