फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw driver killed by smashing his head with a brick, case filed against four friends

Meerut News: ई-रिक्शा चालक की ईंट से सिर कूचकर हत्या, चार दोस्तों पर केस

Mon, 27 Oct 2025 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed by smashing his head with a brick, case filed against four friends
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र स्थित जाकिर कॉलोनी हरि का खेत निवासी ई-रिक्शा चालक आकिल (35) की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह कॉलोनी के पास खेत में मिला। पास ही शराब की खाली बोलतें, ग्लास आदि मिले है। पुलिस का कहना है कि शराब पीने के दौरान कहासुनी पर हत्या की गई है। हत्या का आरोप भी मृतक के चार दोस्त लोहियानगर निवासी दो सगे भाई आरिफ व आबिद, साहिल लंबू और आबिद के खिलाफ दर्ज कराया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के भाई कफिल ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनके पिता शौकीन बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती थे। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल गए थे। रात को आकिल घर पर ही था और करीब 11 बजे नामजद आरोपी आकिल को बहाने से बुलाकर ले गए थे। रात में आकिल घर नहीं आया। रविवार सुबह कुछ दूरी पर क्रिकेट खेल रहे बच्चे ने शव देखा था। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहचान कराई तो आकिल के रूप में हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। आकिल की ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई थी। पास में ही शराब की खाली बोतल समेत अन्य सामान मिला।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने भी उसके भाई कफिल ने चार लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि उसके भाई की रंजिश में हत्या की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार बच्चे है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed