फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-rickshaw driver dies in collision with truck, companion injured

Meerut News: ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, साथी घायल

Fri, 03 Jan 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies in collision with truck, companion injured
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई रिक्शा। (मवाना)
मवाना। हस्तिनापुर रोड पर पक्का तालाब मोड के पास रात करीब 8:00 बजे कोयले से लदे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया। करीब आधे घंटे तक शव पुलिस को नहीं सौंपा। बाद में पुलिस परिजनों को समझाकर शव लेकर सीएचसी पहुंची।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई जुड्डी निवासी अंकुर (20) पुत्र रतन सिंह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। रात करीब 8:00 बजे के आसपास अंकुर अपने दोस्त नितिन पुत्र सतीश निवासी जुड्डी के साथ ई-रिक्शा लेकर कुछ सामान लेकर लौट रहा था। वह पक्का तालाब मोड को पारकर आगे बढ़े तो सामने से आ रहे कोयले से लदे ट्रक ने टक्कर मार दी।हादसे में ई-रिक्शा चालक अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी नितिन घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घायल नितिन को सीएचसी भिजवाया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तथा आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी राजेश कांबोज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। बामुश्किल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भिजवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अपर न्यायिक तहसीलदार जितेंद्र कुमार सीएचसी पहुंचे तथा परिजनों को आश्वासन दिया कि जो भी संभव होगा, पीड़ित परिवार की मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में ई-रिक्शा चालक रोडवेज बस को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। कुछ दूर तक ई-रिक्शा ट्रक की टक्कर लगने के बाद घिसटता चला गया।


परिजनों का रोकर बुरा हाल
अंकुर का एक भाई और दो बहनें हैं। अंकुर का बड़ा भाई विकास, बहन आरती तथा छोटी बहन नेहा हैं। सभी अविवाहित हैं। अंकुर के पिता व भाई मजदूरी करते हैं। बहन आरती दिव्यांग है। अंकुर की मौत से पिता, मां कृष्णा और बहनों का रोकर बुरा हाल है।


न्यायालय में डाला जाएगा परिवाद

अधिवक्ता आदेश कुमार शर्मा ने कुछ माह पहले पीडब्ल्यूडी को ऑनलाइन शिकायत करते हुए कहा था कि उक्त स्थान पर सालभर में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन्हें रोकने के लिए मोड के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएं। ताकि लोग यहां अपने वाहनों की गति धीमी कर सकें। पीडब्ल्यूडी ने जवाब दिया कि सुरक्षा चिह्न लगाए जाने की अनुमति ली जा रही है। बृहस्पतिवार को हादसे के दौरान अधिवक्ता आदेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी से मिले और उक्त क्षेत्र को ब्लैक स्पॉट जोन घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में क्षेत्र के लोगों की मदद से पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के विरोध में न्यायालय में परिवाद डाला जाएगा।

ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई रिक्शा। (मवाना)

ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त ई रिक्शा। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed