{"_id":"630297f3b4d70222841568e8","slug":"e-rickshaw-and-cash-looted-by-intoxicating-the-disabled-driver-sardana-news-mrt601949486","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग चालक को नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा और नकदी लूटी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के डाहर गांव निवासी दिव्यांग को शनिवार रात नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने तमंचे के बल पर ई-रिक्शा लूट लिया। देर रात होश में आने पर पीड़ित घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी। रविवार सुबह परिजन सरधना थाने पहुंचे और तहरीर दी। आरोप है कि सरधना पुलिस ने पीड़ित को धमकाकर भगा दिया। पीड़ित सरूरपुर थाने पहुंचा, लेकिन घटना सरधना क्षेत्र की बताकर यहां से भी उसे टरका दिया गया।
डाहर गांव निवासी नानकचंद पुत्र हीरा ने बताया कि उसका दायां हाथ कटा हुआ है। वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार पाल रहा है। शनिवार शाम वह भूनी चौराहे पर सवारियों का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान दो युवक सरधना थाना क्षेत्र के पाली गांव तक छोड़ने की बात कहकर ई-रिक्शा में सवार हो गए। पीड़ित ने 200 रुपये किराया तय किया था।
आरोप है कि पाली गांव के निकट आरोपियों ने तमंचे के बल पर आतंकित कर ईंख के खेत में ले गए। मारपीट करते हुए उसकी जेब तीन हजार रुपये निकाल लिए तथा उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। देर रात करीब दो बजे उसे होश आया। घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित तहरीर देने सरधना थाने पहुंचा। दरोगा ने घटना सरूरपुर क्षेत्र की बताकर उसे थाने से भगा दिया। पीड़ित सरूरपुर थाने में गया तो एसओ ने पूछताछ के बाद सरधना भेज दिया। पीड़ित तंग होकर घर लौट गया। सोमवार को वह एसएसपी से पुलिस के व्यवहार की शिकायत करेगा।
विज्ञापन
सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है संबंधित मामले में जानकारी कर कार्रवाई कर कार्रवाई की जाएगी।