फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   E-creation services refute Henard

स्कार्पियो सवार पर केस दर्ज, चालक की तलाश शुरू

Sun, 17 Aug 2025 07:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
E-creation services refute Henard
मोदीपुरम- सिवाया टोल प्लाजा पर टोलकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करता स्कार्पियों सवार।
सिवाया टोल प्लाजा पर टोल कर्मी पर गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

गाड़ी नंबर के आधार पर चालक तक पहुंचने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार देर रात टोलकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करने के मामले में दौराला पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
टोल प्लाजा के मैनेजर अनुज सोम ने दर्ज मुकदमे में बताया कि शुक्रवार देर रात स्कॉर्पियों सवार बूथ पर पहुंचा और टोल टैक्स देने के बाद उसकी टोलकर्मी से बहस हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि चालक ने बहस के बाद टोलकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जान बचाने के लिए टोलकर्मी ने ड्रम गाड़ी पर फेंककर मारा। चालक ने दबंगई दिखाते हुए टोल पर गाड़ी तेज रफ्तार में चलाते हुए तीन राउंड लगाए। टोल कर्मी उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो वह गाड़ी लेकर भाग निकला। अनुज सोम ने पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपी। गाड़ी नंबर दिल्ली का निकला। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि गाड़ी चालक ने टोलकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था। दिल्ली नंबर की गाड़ी है, जिसके बारे में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है, जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


आए दिन होते रहते है विवाद, नहीं हो सकी चौकी स्थापित
मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा अप्रैल 2011 में शुरू हुआ था और अक्तूबर 2012 में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने विभिन्न मांगों को लेकर टोल पर धरना दिया था। धरना समाप्त करने से पहले उन्होंने तत्कालीन एसएसपी के सत्यनारायण के समक्ष सिवाया टोल पर चौकी स्थापित करने की मांग रखी थी, ताकि आय दिन होने वाली मारपीट व टोल टैक्स को लेकर होने वाले विवाद समाप्त हो सके। तत्कालीन एसएसपी ने टोल पर चौकी स्थापित करने के निर्देश दिए थे और इस चौकी को टोल चौकी का नाम दिया था लेकिन 13 वर्ष बीतने के बाद भी टोल पर चौकी स्थापित नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed