{"_id":"60a42bc38ebc3e74f612cfe2","slug":"dust-plant-will-start-in-45-days-meerut-news-mrt5389076117","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण प्लांट चालू करने को 45 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण प्लांट चालू करने को 45 दिन का अल्टीमेटम
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू करने के लिए 45 दिन का अल्टीमेटम
मेरठ। महापौर सुनीता वर्मा ने मंगलवार को निगम सभागार में हुई बैठक में मुख्य अभियंता निर्माण को कूड़ा निस्तारण प्लांट शुरू होने में हो रही देरी पर कड़ी फटकार लगाई। कहा कि उनकी लापरवाही से निगम की छवि शहर में खराब हो रही है। सीएम दौरे के दौरान कूड़े के ढेर को छिपाने के लिए कनात लगाई जा रही है और अगले दिन उसे हटा लिया जा रहा है। अगले 45 दिन के अंदर अगर प्लांट शुरू नहीं हुआ तो वे इसकी शिकायत शासन में करेंगी।
लोहिया नगर डंपिंग ग्राउंड पर शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। इसके चलते यहां पर कूड़े के पहाड़ खड़ा हो गया है। रविवार को मेरठ दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ की आंखों से इस पहाड़ को बचाने के लिए नगर निगम अधिकारियों ने सड़क किनारे कनात लगवा दी। इससे कूड़े का ढेर छिप गया था। उनके शहर से जाने के बाद निगम ने कनात को हटवा दिया। मंगलवार को निगम सभागार में हुई बैठक में महापौर सुनीता वर्मा ने मुख्य अभियंता निर्माण यशवंत कुमार से लोहियानगर में लगाए जा रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट की प्रगति के बारे में पूछा।
उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों की लापरवाही का दंश शहरवासियों को झेलना पड़ रहा है। प्लांट का काम बंद चल रहा है। इस कार्य में तेजी लाकर प्लांट को शुरू कराओ। इसके लिए लिए 45 दिन का समय दिया। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने इस अवधि में प्लांट शुरू करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
--