फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dussehra puja will be held after Navami on Saturday itself

Meerut News: शनिवार को ही नवमी के बाद होगा दशहरा पूजन

Tue, 08 Oct 2024 04:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Dussehra puja will be held after Navami on Saturday itself
मेरठ। नवरात्र में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा कर व्रत रखे जा रहे हैं। जो लोग पूरे नौ दिन तक व्रत नहीं रख पाते हैं, वे भी दुर्गाष्टमी का व्रत रखते हैं और कंजक पूजा करते हैं। इस पर्व में माता दुर्गा की अष्टमी और नवमी पर विशेष पूजा होती है। शुक्रवार (11 अक्तूबर) को अष्टमी के दिन सुकर्मा योग बन रहा है। शनिवार (12 अक्तूबर) को ही नवमी पूजन के बाद दशहरा पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि अष्टमी तिथि शुक्रवार को सूर्योदय से दोपहर 12:07 बजे तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि शनिवार को सुबह 11:00 बजे तक रहेगी। ऐसे में अष्टमी पूजन शुक्रवार को और शनिवार को नवमी पूजन होगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य कौशल वत्स ने बताया कि सुकर्मा योग में मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। शनिवार को अगर महानवमी पूजन करते हैं तो इस दिन श्रवण योग रहेगा। यह शक्ति के साथ शिव का भी संकेत है। इस दिन किया गया पूजन चारों पुरुषार्थों को देने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अष्टमी पर महागौरी की पूजा
अष्टमी पर मां दुर्गा के आठवें रूप महागौरी का पूजन किया जाता है। सुबह महागौरी की पूजा के बाद घर में नौ कन्याओं और एक बालक को आमंत्रित किया जाता है। इनकी पूजा के बाद उन्हें हल्वा, पूरी और चने का भोग दिया जाता है। इसके अलावा उपहार देकर विदा किया जाता है। कन्या पूजन के दिन सुबह स्नान कर भगवान गणेश और महागौरी की पूजा करें। कन्या पूजन के लिए दो साल से दस साल तक की नौ कन्याओं और एक बालक को बटुक भैरव के रूप में आमंत्रित करें।
-----
इन तिथियों में ये होगा पूजन
दुर्गाष्टमी : शुक्रवार दोपहर 12:07 बजे तक
महानवमी : शनिवार को सुबह 11 बजे तक
दशहरा पूजन : शनिवार को 11 बजे के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed