Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dussehra 2025: Laser Show of Ram-Ravan Battle in Meerut, Arun Govil to Burn Effigy

Dussehra 2025: लेजर शो में दिखेगा राम-रावण युद्ध, सांसद अरुण गोविल करेंगे रावण का पुतला दहन, रूट डायवर्जन लागू

Thu, 02 Oct 2025 12:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 02 Oct 2025 12:08 AM IST
सार

Dussehra 2025: मेरठ में इस बार दशहरा खास रहेगा। छावनी दशहरा मेले में लेजर शो के जरिए आकाश में राम-रावण युद्ध दिखाया जाएगा। सांसद अरुण गोविल अग्निबाण चलाकर रावण का पुतला जलाएंगे। शहर के नौ स्थानों पर रावण दहन और मेले का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Dussehra 2025: Laser Show of Ram-Ravan Battle in Meerut, Arun Govil to Burn Effigy
मेरठ छावनी में रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ शहर में नौ स्थानों पर बृहस्पतिवार को दशहरा मेला लगाया जाएगा। सभी जगह 100 फीट से 120 फीट के बीच रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। छावनी रामलीला कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल के अनुसार इस बार लीला में सबसे बड़ा आकर्षण लेजर शो रहेगा।

विज्ञापन


लेजर शो के माध्यम से आकाश में श्रीराम रावण के बीच युद्ध दिखाया जाएगा। एक किलो मीटर के दायरे में भी लोग इसे देख सकेंगे। सांसद अरुण गोविल अग्नि बाण चलाकर रावण के पुतले का दहन करेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

इस बार शहर में नौ स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा। इसमें सदर भैसाली मैदान, दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड, प्रह्लादनगर, शास्त्रीनगर, सूरजकुंड, जेलचंगी, तोपखाना फुटबॉल ग्राउंड, रजबन फुटबॉल ग्राउंड, कसेरूरखेड़ा रामलीला ग्राउंड में मेला लगेगा।

शहर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि इस बार भी परंपरा अनुसार दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड में रावण का पुतला दहन किया जाएगा। रामदल और रावण दल शारदा रोड, दिल्ली रोड पर युद्ध करते हुए रामलीला ग्राउंड में पहुंचेंगे।

आतिशबाजी और आकर्षण लाइटों के बीच रावण का पुतला दहन किया जाएगा। रजबन रामलीला कमेटी के संरक्षक सुधीर रस्तौगी ने बताया कि इस बार अतिशबाजी की भी प्रतिस्पर्धा होगी।

विज्ञापन

दिन में दशहरा पूजन और शाम को दशहरा के मेले और रावण के पुतले दहन किए जाएंगे। वाहनों चालकों को जाम से न जूझना पड़े। इसके लिए शहर में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू की गई है। शाम को पांच बजे से लेकर रात एक बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
 
एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दिल्ली की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें जिनको भैसाली बस अड्डे पर आना है। उन्हें परतापुर इन्टरचेन्ज एक्सप्रेस-वे से मोदीपुरम होते हुए जीरोमाइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पर आने-जाने दिया जाएगा। हरिद्वार-मुजफ्फरनगर से आने वाली बसों को मोदीपुरम होते हुए टैंक चौराहा से जीरो माइल, बेगमपुल से भैसाली बस अड्डे पर आने-जाने दिया जाएगा।ि
 
इस रूट से जाएंगी बिजनौर की बसें
बिजनौर की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें साकेत चौराहा से जीरोमाइल, बेगमपुल होकर भैसाली बस अड्डे तक आएगी। वापसी में भी रोडवेज की बसें इसी रूट से चलेंगी। मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाना है। वह सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेंज से गांव मोहिउद्दीनपुर ऐसे वाहन मोदीपुरम फ्लाईओवर से खरखौदा मोड़ से कस्बा खरखौदा होते हुए जाएंगे। 
 
जेलचुंगी चौराहे पर दशहरा मेले का आयोजन होने के कारण गढ़ मुरादाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन जिनको मुजफ्फरनगर, रुड़की की ओर जाना है। ऐसे भारी वाहनों को डिग्गी तिराहा से डायवर्ट कर दिया जाएगा। जो तेजगढ़ी चौराहे से एल ब्लाक, बिजली बंबा पुलिस चौकी से कस्बा खरखौदा होते हुए गांव मोहिउद्दीनपुर एनएच-58 परतापुर इंटरचेंज से मोदीपुरम होते हुए जाएंगे।

विज्ञापन

Dussehra 2025: Laser Show of Ram-Ravan Battle in Meerut, Arun Govil to Burn Effigy
मेरठ छावनी में रामलीला का मंचन - फोटो : अमर उजाला

इन चौराहों पर बैन रहेंगी भारी वाहनों की आवाजाही
एसपी ने बताया कि डिग्गी तिराहा व तेजगढ़ी चौराहा से कमिश्नर आवास चौराहा के बीच भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा तथा डिग्गी तिराहा से यूनिवर्सिटी रोड से जेलचुंगी की तरफ आने वाले हल्के वाहनों को किला रोड पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। एलआईसी कट से आने वाले वाहनों को इमली तिराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। 
 
बिजनौर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन कसेरूखेड़ा गंदा नाला से बाएं मुड़कर बीएनजी स्कूल के सामने से होते हुए गंदा नाला के दाहिने होते हुए काली नदी पुल के बराबर मे गढ़ रोड़ पर आकर हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद की ओर जाएंगे।

मुजफ्फरनगर से आने वालों करना होगा लंबा सफर
मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें हापुड़ व बुलंदशहर की ओर जाना है। ऐसे भारी वाहन मोदीपुरम तिराहे से परतापुर इंटरचेंज होते हुए मोहउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़ से खरखौदा होकर हापुड़ व बुलंदशहर की ओर होकर जा सकेंगे।
 
दिल्ली रोड पर रामलीला ग्राउंड में दशहरा मेले के आयोजन के कारण बागपत तिराहा (फुटबाल चौक) से शॉप्रिक्स मॉल तिराहे के बीच दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के हल्के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन बिजली बंबा बाईपास होकर एवं बागपत तिराहे से होकर जाएंगे। 
 
ब्रह्मपुरी चौराहा, शारदा रोड से दिल्ली चुंगी की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे वाहनों को दिल्ली चुंगी से बागपत तिराहे (फुटबाल चौक), मलियाना पुल की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
 
सूरजकुंड पर सभी मार्गों पर वाहन नहीं चलेंगे
सूरजकुंड पार्क में दशहरा मेले के आयोजन के कारण गांधी आश्रम चौराहे से सूरजकुंड मंदिर की ओर, सीताराम हॉस्टल पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर तथा सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्केट नाले की पुलिया से सूरजकुंड मंदिर की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 

भैसाली ग्राउंड में दशहरा मेले के आयोजन के कारण जली कोठी से भैसाली ग्राउंड की ओर, महताब तिराहे से भैसाली ग्राउंड की ओर, सीएवी स्कूल थाना सदर साइड से भैसाली ग्राउंड तथा गुरू तेग बहादुर स्कूल से भैसाली ग्राउंड की ओर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed