फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dushkarm peedita ko dee tejaab daalane kee dhamakee

दुष्कर्म पीड़िता को दी तेजाब डालने की धमकी

Thu, 04 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
dushkarm peedita ko dee tejaab daalane kee dhamakee
दुष्कर्म पीड़िता को दी तेजाब डालने की धमकी
विज्ञापन

मेरठ। सरधना क्षेत्र में दबंग ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। धमकी के चलते किशोरी घटना को छिपाती रही। एक दिन पेट में दर्द की शिकायत पर मां अपनी बेटी को डॉक्टर के पास लेकर पहुंची तो पता चला कि वह आठ माह के गर्भ से है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। अब दबंगों ने पीड़िता पर तेजाब डालने की धमकी दी है।

पुलिस आफिस पहुंची पीड़िता की मां ने बताया कि करीब आठ महीने पहले रजनीश उर्फ बिट्टू पुत्र कर्मबीर ने अकेला पाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी। जब डॉक्टरी रिपोर्ट से घटना का खुलासा हुआ तो वह आरोपी के घर पहुंची। आरोप है कि दबंग परिवार ने उन्हें मुंह खोलने पर धमकी दी और मारपीट तक कर दी। लगातार उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और किशोरी के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने एसएसपी को ज्ञापन देकर दोषियों पर सख्त कार्यवाही और पीड़ित परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed