फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   During the wedding procession, a fight broke out over the dance, four injured

बरात में चढ़त दौरान डांस को मारपीट, चार घायल

Wed, 07 May 2025 03:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
During the wedding procession, a fight broke out over the dance, four injured
मवाना। सोमवार रात बरात में चढ़त के दौरान बरातियों में डांस करने को लेकर आपस में विवाद हो गया। मारपीट में चार बराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। गार्डन सिटी मंडप में सोमवार रात विवाह समारोह का आयोजन था। मंडप के बाहर रात करीब 11 बजे बरात में चढ़त चल रही थी। इस दौरान डांस करने को लेकर बरातियों में आपस में मारपीट हो गई। जिसमें लात-घूंसे चले। मारपीट में अनुज, शिवम, अर्जुन व एक अन्य चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। इस दौरान डयूटी पर तैनात चिकित्सक से भी अभद्रता की कई। चिकित्सक की सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंच गई। चिकित्सक ने बताया कि उक्त लोगों को मामूली चोट थी, जिन्हें मेरठ रेफर करने की जिद करते हुए अभद्रता करने लगे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही अभद्रता करने के आरोपी लौट गए। पुलिस का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed