फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   During Navratri, patients suffering from diabetes and high blood pressure should consult a doctor before fasting.

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी की शानदार जीत

Sun, 21 Sep 2025 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
During Navratri, patients suffering from diabetes and high blood pressure should consult a doctor before fasting.
- जीटीबी की ओर से अजय ने खेली शतकीय पारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रविवार को मैच खेले गए। इसमें जूनियर वर्ग में सुभान की गेंदबाजी की चलते ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी में खेले गए सीनियर वर्ग के मैच में अजय की शतकीय पारी के चलते जीटीबी एकेडमी ने मैच जीता।
ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में खेले गए मैच में ऋषभ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसमें आयुष ने 38, कार्तिक ने 34, विराट ने 32 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ध्रुव, कबीर ने दो-दो और फवाद ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल की टीम 18 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें आविक ने 39, दक्ष ने 31, शिवांश ने 28 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से सुभान ने 5 विकेट प्राप्त किए। शांतनु और रियान ने दो-दो विकेट लिए। दूसरा मैच सीनियर वर्ग में जीटीबी में खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर स्कूल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 230 रन बनाए। इसमें अजय ने 44 गेंद में 130 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 4 छक्के लगाए। अभिजीत ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्बास ने दो, कुश ने दो और कुणाल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ इलेवन की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी। इसमें कृष्णा ने 37, खुशी ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में अहमद ने तीन, अवि ने दो, कृष्णा ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज जूनियर वर्ग में एक मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed