फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   During investigation of Khalid brothers firm, stock worth Rs 22 lakhs was found missing

खालिद बंधु फर्म की जांच में कम मिला 22 लाख रुपये का स्टॉक

Thu, 07 Aug 2025 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
During investigation of Khalid brothers firm, stock worth Rs 22 lakhs was found missing
- फर्म पर कार्रवाई की तैयारी कर जीएसटी विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। खालिद बंधु की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रशासन सहित सभी विभाग कार्रवाई कर रहे हैं। जीएसटी विभाग की ओर से कार्रवाई की तैयारी चल रही है। खालिद बंधु फर्म की जांच में 22 लाख रुपये का स्टॉक कम मिला है। कम स्टॉक पर 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

खालिद बंधु की सेंचुरी हार्डवेयर संस्था पर छापेमारी की थी। अभी फर्म के दस्तावेजों की जांच चल रही है। फिलहाल, प्रथम दृष्यता जांच में 22 लाख रुपये के माल का स्टॉल कम मिला है। उपायुक्त जीएसटी एसआईबी पुष्पेश सिंह ने बताया कि जो स्टॉक कम मिला है। उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी वसूली जाएगी। साथ ही 15 प्रतिशत का जुर्माना लगेगा। इसके लिए क्षेत्रीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। संबंधित अधिकारी जीएसटी जमा कराने की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा अभी संबंधित सभी फर्मों के कागजों की जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद पता चलेगा कि खालिद बंधु द्वारा कितने रुपये जीएसटी चोरी की गई है। इसके अलावा आठ रुपये की जीएसटी चोरी पहली फर्म की जांच में पाई गई थी। जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम के अलावा खंड के अधिकारी भी खालिद बंधु की फर्मों के एक-एक कागजों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। जिसके चलते खालिद बंधु की मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed