फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   during girlfriend eating pizza boyfriend anger

मॉल में प्रेमिका को पिज्जा खाते देख प्रेमी भड़का, सनी देओल बनकर घर पहुंचा तो भाईयों ने धुना

Sun, 26 Mar 2017 01:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 26 Mar 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
during girlfriend eating pizza boyfriend anger
शिकायत करने थाने पहुंची महिला

मॉल में प्रेमिका को एक युवक के हाथों पिज्जा खाता देख उसका प्रेमी इस कदर भड़का कि दोनों की सरेआम पिटाई कर डाली। मामला थाने पहुंचा तो प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी, तो प्रेमी ने अपने गिफ्ट वापस मांग लिए। देर शाम तक थाने में यह हाई प्रोफाइल ड्रामा चलता रहा।

विज्ञापन


मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र का है। एक युवती निजी कंपनी में जॉब करती है। पुलिस के मुताबिक युवती का ब्रह्मपुरी के एक युवक से करीब पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले प्रेमी ने प्रेमिका को कंपनी के मैनेजर के साथ एक मॉल में पिज्जा खाते देख लिया था। प्रेमी युगल में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका और मैनेजर की पिटाई की और वहां से फरार हो गया। जिसकी टीपीनगर थाने में शिकायत दर्ज है। 

विज्ञापन

कंगन और स्कूटी लौटा दो

during girlfriend eating pizza boyfriend anger
थाने में बैठा प्रेमी

शनिवार को प्रेमी प्रेमिका के घर पहुंचा और पांच साल में जो सामान गिफ्ट के तौर पर दिया था, उसको वापस करने को कहा। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। प्रेमिका के भाईयों ने प्रेमी को जमकर पीटकर सिविल लाइन थाने में सौंप दिया। प्रेमिका ने मारपीट, छेड़छाड़ और अपने 25 हजार रुपये होना बताकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों को आमने-सामने बैठाया तो सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस ने बताया कि युवती ने प्रेमी द्वारा सौंपे गिफ्ट थाने में वापस किए हैं। युवती ने कहा कि युवक के मोबाइल फोन में उसके बहुत सारे फोटो हैं, जोकि डिलीट होने चाहिए। युवक बोला कि सोने के कंगन और स्कूटी लौटा दो, तब सारी शर्त मानूंगा। युवक ने कहा कि स्कूटी मेरे नाम है, पुलिस इसकी जांच करा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed