फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dumper crushed three laborers engaged in road construction, one died

Meerut News: डंपर ने सड़क निर्माण में लगे तीन मजदूरों का कुचला, एक की मौत

Mon, 17 Feb 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dumper crushed three laborers engaged in road construction, one died
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में एल-ब्लॉक चौकी के पास रविवार देर रात साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार डंपर ने हापुड़ रोड के निर्माण में लगे तीन मजूदरों को कुचल दिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मारी। पास के पेट्रोल पंप के पास डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे में भावनपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव निवासी ताराचंद (55) की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत दो गंभीर लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हापुड़ रोड पर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार रात इसमें कई मजदूर लगे हुए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने सड़क पर काम कर रहे ताराचंद, कपिल, ओमकारी को कुचल दिया। अस्पताल में कपिल और ओमकारी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक जाम के हालात रहे। पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed