{"_id":"68337c11e630cce2e3079ade","slug":"due-to-the-negligence-of-lohiya-nagar-police-theft-took-place-in-science-center-on-the-second-day-too-meerut-news-c-72-1-mrt1062-134166-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया नगर पुलिस की लापरवाही से दूसरे दिन भी विज्ञान केंद्र में हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया नगर पुलिस की लापरवाही से दूसरे दिन भी विज्ञान केंद्र में हुई चोरी
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर विज्ञान केंद्र में रविवार को दूसरे दिन भी बदमाशों ने कुंबल करके चोरी की वारदात को अंजाम दिया। प्रभारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की। चोरी से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। लगातार दो दिन वारदात को अंजाम देना पुलिस की लापरवाही का नतीजा है।
जागृति विहार सेक्टर नौ के रहने वाले दीपक शर्मा एनएएस इंटर कालेज में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बिजली बंबा बाईपास पर स्थित विज्ञान केंद्र के वह प्रभारी हैं। शनिवार को वह जब विज्ञान केंद्र पहुंचे तो कुंबल करके तार, टुल्लू पंप का सामान और बढ़ई के औजार चोरी करके बदमाश ले गए थे। उन्होंने शनिवार को लोहिया नगर पुलिस से शिकायत की थी। अब रविवार को वह विज्ञान केंद्र पहुंचे तो फिर से कुंबल करके बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दीपक शर्मा ने बताया कि रविवार को बर्तन और कुछ अन्य सामान जो रखा हुआ था, वह भी चाेरी करके बदमाश ले गए। लोहिया नगर थाने में तहरीर दी है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि लोहिया नगर पुलिस को खुलासे के निर्देश दिए गए है।