फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to the Mayawati rally was jammed for six hours in Meerut

रैली से ध्वस्त हुई यातायात व्यवस्था, हाईवे पर घंटों लगा भीषण जाम

Mon, 08 Apr 2019 08:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 08 Apr 2019 08:53 PM IST
विज्ञापन
Due to the Mayawati rally was jammed for six hours in Meerut
रैली के बाद लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हापुड़ रोड पर सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। पुलिस अफसरों के पास यातायात व्यवस्था का कोई प्लान नहीं था। जहां ड्यूटी लगाई थी, वहां खुद पुलिस जाम में फंसकर रह गई। बुलंदशहर हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य के चलते पहले से दिक्कत थी। इसके बावजूद सिस्टम नहीं जागा। रैली खत्म होने के घंटों बाद तक हाईवे, बिजली बंबा बाईपास और पीवीएस रोड पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री की रैली को लेकर पुलिस को पहले से अनुमान था कि रैली से पहले और बाद में जाम लग सकता है। रैली स्थल से एक किलोमीटर दूर पार्किंग बनाई गई थी। लेकिन रैली में आने वाले वाहन पार्किंग के अलावा सड़क और डिवाइडर पर भी खड़े कर दिए गए। हाईवे पर चौड़ीकरण के चलते वनवे व्यवस्था थी। इसके कारण भी जाम लगा। रैली खत्म होने के बाद हापुड़ रोड बंद सा हो गया। भवानी कोल्ड स्टोर से लेकर हाजीपुर मोड़ और बिजली बंबा चौकी तक वाहनों की कतार लग गई। हापुड़ की तरफ भी पांच किमी तक जाम लग गया। बिजली बंबा चौकी से लेकर एल ब्लॉक तिराहे तक जाम रहा। मेरठ-हापुड़ मार्ग पर जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गये। एल ब्लॉक तिराहे से पीवीएस रोड पर भी जाम की समस्या रही। रैली में आईं कार और कुछ बसें लोहियानगर कट से पीटीएस रोड पर आने लगी। इससे वहां भी जाम लग गया। तेजगढ़ी चौराहा, विवि रोड पर भी वाहन फंसे रहे। कई घंटों बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो पाई।

विज्ञापन

नहीं होने दिया डायवर्जन
रैली को लेकर पहले पुलिस का प्लान था कि खरखौदा और बिजली बंबा चौकी से रैली के वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों को रैली स्थल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। उन्हें वैकल्पिक मार्ग खरखौदा से मोहिउद्दीनपुर या बिजली बंबा बाईपास से निकाला जाएगा। लेकिन बाद में अफसरों ने डायवर्जन नहीं किया। पुलिस ने खरखौदा, मीट प्लांट, हाजीपुर और बिजली बंबा बाईपास पर बैरियर लगाकर सिर्फ ट्रक रोके। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस ही जूझती रही। सीओ, थानेदार और अन्य पुलिस रैली के बाद गायब हो गए। 

हाईवे चौड़ीकरण से बनी समस्या
मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर फोरलेन कार्य चल रहा है। ऐसे कई स्थानों पर वनवे व्यवस्था है। यहां लगातार वाहन जाम से जूझते रहते हैं। ऊंचा होने के कारण वाहन हाईवे से नीचे भी नहीं उतर सकते। ऐसे में रैली के वाहन हाईवे पर ही खड़े कर दिए गए। अन्य चार पहिया वाहन डिवाइडर की जगह बीच सड़क पर थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed