फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to the fear of one hundred and fifty kilos, the brides got farewell by breaking the window

डेढ़ सौ किलो के डर से खिड़की तोड़कर कराई दुल्हनों की विदाई

Sun, 03 Oct 2021 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Due to the fear of one hundred and fifty kilos, the brides got farewell by breaking the window
डेढ़ सौ किलो के डर से खिड़की तोड़कर कराई दुल्हनों की विदाई
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामाबाद में शादी समारोह के दौरान चोरी और मारपीट का मामला
परिवार के घर छोड़ने के बाद भी पुलिस ने अब तक नहीं दर्ज की एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना।
मोहल्ला इस्लामाबाद में शादी समारोह के दौरान विवाद और फिर पीड़ित परिवार के घर छोड़ने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस अब तक तहरीर नहीं दिए जाने की बात कह रही है। वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी सिरफिरे युवक उर्फ डेढ़ सौ किलो का मोहल्ले में आतंक है। उसके डर की वजह से बृहस्पतिवार को शादी समारोह में दुल्हनों की विदाई पड़ोसी के घर की खिड़की तोड़कर कराई गई थी।

मोहल्ला इस्लामाबाद में महबूब पुत्र समशुद्दीन अपनी दो बेटियों की विदाई के बाद सिरफिरे युवक के आतंक से परेशान होकर शुक्रवार को परिवार समेत बागपत चला गया था। शनिवार को मोहल्ले के लोगों ने आरोपी सिरफिरे युवक से सभी के परेशान रहने की बात कही। लोगों ने बताया कि उसका आए दिन झगड़ा होता है। पूर्व में वह कई बार जेल जा चुका है। बृहस्पतिवार को शादी समारोह में चोरी का आरोप लगने के बाद सिरफिरे युवक ने बड़ौत निवासी फरमान का शामली निवासी सलीम को घायल कर दिया था। इसके बाद मुख्य गेट पर तमंचा लेकर खड़ा हो गया। डर के चलते महबूब की दोनो बेटियों की विदाई पड़ोसी के मकान की दो फीट की खिड़की तोड़कर कराई। पूरी बारात भी उसी खिड़की से निकली। सीओ आरपी शाही का कहना है कि पूरा मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर परिवार समेत घर छोड़कर जाना ठीक नहीं है। मामले की जांच के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed