फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to storm and rain, hoardings and trees fell down, power was cut off for several hours

Meerut News: आंधी-बारिश से हॉर्डिंग और पेड़ गिरे, कई घंटे बिजली गुल, पढ़ें-आज कैसा रहेगा मौसम

Sat, 12 Apr 2025 08:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 12 Apr 2025 08:41 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से वैसे यूपी में मौसम बदल गया है।  दो दिन से शाम को हो रही बारिश और आंधी से जहां फसलों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन
Due to storm and rain, hoardings and trees fell down, power was cut off for several hours
मेरठ..कंवलजीत..शाम के समय बदला मौसम तेज़ हवा से बेगमपुल पर बचते लोग....संवाद

विस्तार

मेरठ शहर और देहात में शुक्रवार को देर शाम आई आंधी और बारिश फिर शहर से लेकर देहात तक बिजली ले उड़ी। कई स्थानों पर होर्डिंग्स, पेड़ आदि बिजली लाइनों पर गिर गए। करीब 50 से अधिक स्थानों पर फाल्ट के कारण बाधित बिजली आपूर्ति को सुचारू कराने के लिए बिजली कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ी। कई इलाकों में तो आधी रात बाद जाकर बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। जबकि कुछ गांवों में फाल्ट ठीक नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


गुरुवार शाम भी आंधी और बारिश ने शहर से लेकर गांवों तक बिजली आपूर्ति बाधित कर दी थी। मवाना, सरधना और लोहियानगर इलाकों में रातभर बिजली गुल रही थी लोगों ने आठ से दस घंटे तक बिजली संकट झेला था। शुक्रवार शाम फिर शाम को आंधी आई और बारिश हुई तो जिलेभर में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बिजलीघरों से एहतियात के तौर पर भी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी।
विज्ञापन


शहर में सिविल लाइन, बागपत रोड, मलियाना, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, शास्त्रीनगर, हापुड़ रोड समेत कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश में बोर्ड, होर्डिंग्स गिर गए थे। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर और बड़ी टहनिया टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गई थी। देर रात में कुछ इलाकों में बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग करके बिजली लाइनों पर गिरे पेड़ों और फ्लैक्स को हटाया। मुख्य अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि शाम को करीब छह बजे जैसे ही आंधी और बारिश आई थी, इसी के साथ बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। जिलेभर से एसडीओ और अधिशासी अभियंताओं से फाल्ट, ब्रेकडाउन की जानकारी ली गई। बिजली अफसरों का कहना था कि आंधी और बारिश रूकने के बाद पेट्रोलिंग कराई जाएगी। फाल्ट ठीक कराकर बाधित बिजली आपूर्ति को सुचारू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का तापमान गिरा, आज भी तेज आंधी व बारिश के आसार
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बृहस्पतिवार की शाम तेज आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हो गया। दिन के तापमान में गिरावट आई और शुक्रवार को गर्मी से राहत मिली। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि शनिवार तक तेज आंधी के साथ बारिश के आसार हैं।

वेस्ट यूपी में मौसम बदला है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी व बारिश से दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अभी भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में ऊपरी चक्रीय वायु परिसंचरण के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज हवा, आंधी व गरज के साथ ओलावृष्टि के आसार हैं। ओलावृष्टि व बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल में नुकसान की आशंका रहेगी। बारिश के कारण अगले दो दिन तक दो से तीन डिग्री तापमान गिरेगा और इसके बाद पांच डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।


चौधरी चरण सिंह मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में एक्यूआई का स्तर बारिश के कारण धड़ाम हो गया। शहर का एक्यूआई 73 दर्ज किया गया। गंगानगर में 93, जयभीमनगर में 82, पल्लवपुरम में 64, बेगमपुल 81, दिल्ली रोड 96 दर्ज किया गया।

मेरठ..कंवलजीत..शाम के समय बदला मौसम तेज़ हवा से बेगमपुल पर बचते लोग....संवाद

मेरठ..कंवलजीत..शाम के समय बदला मौसम तेज़ हवा से बेगमपुल पर बचते लोग....संवाद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed