{"_id":"67ec4a93a253f363140ca785","slug":"due-to-potholes-a-15-minute-journey-is-taking-125-hours-meerut-news-c-72-1-mct1006-131039-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गड्ढों के कारण 15 मिनट के सफर में लग रहा सवा घंटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गड्ढों के कारण 15 मिनट के सफर में लग रहा सवा घंटा
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..गढ़ रोड पर हुए घर गढ्ढे.....संवाद
- फोटो : स्थानीय लोग
मेरठ। शहर की सड़क पर गड्ढे जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। हाल यह है कि तेजगढ़ी चौराहे से घंटाघर तक 350 गहरे गड्ढे मिले। इसमें नई सड़क पर, सम्राट हैंवेस मोड़, नंदन पिक्चर और गांधी आश्रम पर गहरे गड्ढे हैं। ऐसी सड़क पर सबसे ज्यादा जोखिम ई-रिक्शा से जाते हुए छात्रों को है।
बदहाल सड़कों पर कोई मिनी मेट्रो पलट जाती है तो कभी दो पहिया वाहन फिसल जाता है। तेजगढ़ी से आगे चलते ही एचडीएफसी बैंक के सामने गहरे गड्ढे हैं। गड्ढों के कारण प्रतिदिन 12 से 15 स्कूटी और टेंपू चालक की भिड़ंत होती हैं। नई सड़क मोड़ पर दोनों तरफ गड्ढे हैं। सम्राट हैवेंस मोड पर भी गहरे गड्ढे हैं। नंदन पिक्चर हॉल और गांधी आश्रम चौराहे के बीच दोनों तरफ सड़क पर गहरे गड्ढे हैं। सूरजकुंड मोड और मुर्गी मंडी के पास भी कुछ स्थान पर सड़क क्षतिग्रस्त है। इस्माईल डिग्री कॉलेज के पास हनुमान मंदिर तक सड़क पर भी गहरे गड्ढे हैं। इसकी वजह से छात्रों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। बुढ़ाना गेट चौराहे पर पाइप लाइन टूट जाने के बाद आधी सड़क खोद दी है। जिला अस्पताल के सामने अभी हाल ही में सड़क निर्माण हुआ। छतरी वाला पीर के पास एक गहरा गड्ढा है यहां दिन में दस बार दोपहिया वाहन फिसलते हैं।
शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना अच्छी बात है। आम जनता के लिए सड़क ठीक होनी चाहिए। रोड पर गड्ढे होने से जाम लग जाता है। जल्दी निकलने के कारण कई बार चोटिल हो गए हैं। सड़क क्षतिग्रस्त होने से समय भी अधिक बर्बाद होता है। - कपिल
विज्ञापन
गड्ढे की वजह से कई बार दुर्घटना से बचा हूं। वाहनों की भिड़ंत में कई लोगों को मैंने सड़क से उठाया है। नगर निगम सड़क निर्माण खानापूर्ति करता है, कुछ समय बाद ही सड़क पर बजरी उखड़ जाती है। इसी वजह से गंभीर घटना हो जाती है। - नितिन
जर्जर सड़क पर चलने से वाहन के शोकर खराब हो रहे हैं। गड्ढे की वजह से कमर में दर्द होता है। वाहन और शरीर को नुकसान पहुंच रहा है, इसका आर्थिक दबाव जेब पर पड़ रहा है। - पप्पू