{"_id":"695a6ed07ec530968a0ff276","slug":"due-to-negligence-of-dairy-operators-farmers-crops-get-ruined-farmers-create-ruckus-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110940-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेयरी संचालकों की लापरवाही से किसानों की फसल बर्बाद, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेयरी संचालकों की लापरवाही से किसानों की फसल बर्बाद, किसानों का हंगामा
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला छावनी के जंगल में डेयरियों के पानी से फसल नष्ट होने पर विरोध करते किसान। संवाद
माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा गोबरयुक्त पानी, किसानों की फसल बर्बाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला छावनी में डेयरी संचालकों की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। नवाबगढ़ी से नंगला रोड तक संचालित डेयरियों से गोबर, मूत्र और गंदा पानी बहाए जाने के कारण सरधना माइनर पूरी तरह चोक हो गई है। गोबर से अटी माइनर के ओवरफ्लो होने से गोबरयुक्त पानी आसपास के खेतों में भर गया है। इससे दर्जनों किसानों की गन्ना व अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं हैं। इसके विरोध में पीड़ित किसानों ने हंगामा किया।
किसानों का आरोप है कि डेयरी संचालक बिना किसी उचित निकासी व्यवस्था के गंदा पानी माइनर में छोड़ रहे हैं। इसके चलते माइनर अब नाले में तब्दील हो चुका है और पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। हालात यह हैं कि छावनी मोहल्ले के आसपास खेतों में जलभराव के साथ-साथ दुर्गंध फैल गई है। किसानों के अनुसार इस कारण उन्हें लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित किसान मलखान सिंह सैनी, महेंद्र सिंह, कैलाशचंद, संजय कुमार, सुभाष सोम, मनीष कुमार सहित अन्य ने बताया कि वह इस समस्या को लेकर तहसील और नगर पालिका स्तर पर कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
किसानों ने कहा कि गंदे पानी के कारण न केवल उनकी करीब सौ बीघा गन्ना, सरसों, गेहूं और सब्जी की फसलें नष्ट हुई हैं, बल्कि पास की अंसारी बस्ती में भी जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट मलखान सिंह सैनी सहित कई किसानों ने उपजिलाधिकारी सरधना को प्रार्थना पत्र सौंपा। साथ ही बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी एसडीएम से मिलकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर ने सिंचाई विभाग और नगर पालिका को मौके पर पहुंचकर तत्काल माइनर की सफाई कराने और समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए थे लेकिन 15 दिन बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। पीड़ित किसानों ने मांग की है कि डेयरियों से निकलने वाले गोबरयुक्त गंदे पानी को माइनर में बहाने पर तुरंत रोक लगाई जाए, नाली का निर्माण कर उचित निकासी व्यवस्था की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले डेयरी संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नगर पालिका और सिंचाई विभाग को डेयरी संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।