फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Due to mental stress, the young man committed suicide by hanging himself

मानसिक तनाव के चलते युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 29 Jul 2025 02:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Due to mental stress, the young man committed suicide by hanging himself
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव कलीना निवासी 29 वर्षीय विपिन पुत्र गंगादास का घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। परिजनों ने कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांककर देखा तो घटना के बारे में जानकारी हुई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों ने बताया कि विपिन सोमवार को खेत से आने के बाद अपने कमरे में आराम करने चला गया था। उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। परिजनों ने किसी काम से दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज दी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने खिड़की से झांकर देखा तो विपिन छत में लगे पंखे से फंदे पर लटके हुए देखा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विपिन का पांच साल पहले उसकी पत्नी से तलाक हो गया था। इस कारण वह मानसिक तनाव में था। तनाव के चलते वह अधिकतर समय चुप रहता था और किसी से अधिक बातचीत नहीं करता था। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि तनाव के चलते विपिन फंदे पर लटककर जान दी है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed