{"_id":"6726a4ed6e58278ab5081e74","slug":"due-to-family-dispute-e-rickshaw-driver-committed-suicide-by-hanging-himself-meerut-news-c-72-1-smrt1021-123826-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गृह क्लेश में ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गृह क्लेश में ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र की उत्तम नगर काॅलोनी में शनिवार सुबह गृह क्लेश के चलते ई-रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि ई-रिक्शा चालक का पत्नी से मनमुटाव चल रहा था। पत्नी अपने मायके गई हुई थी।
टीपीनगर निवासी 35 वर्षीय सुधीर कुमार का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पत्नी दोनों बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। शनिवार सुबह जब परिजन सुधीर को जगाने के लिए उसके कमरे में पहुंचे तो शव पंखे के कुंदे में फंदे पर लटका था। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। संवाद