फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   due to cold wave people getting ill

Meerut News: शीत लहर ने बढ़ाई परेशानी, घर-घर में लोग बीमार

Wed, 21 Jan 2026 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
due to cold wave people getting ill
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। लगातार गिरते तापमान और सर्द हवाओं के चलते शहर में हृदय रोग, सांस की तकलीफ, गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों के वार्ड मरीजों से भरे हुए हैं और घर-घर में लोग अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल के अनुसार ठंड के मौसम में रक्त संचार धीमा होने और मांसपेशियों के सिकुड़ने से पुराने दर्द गंभीर हो जाते हैं। यह हृदय रोगियों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है। उन्होंने मरीजों को तला-भुना और मसालेदार भोजन से परहेज करने, हल्का और सुपाच्य आहार लेने, नियमित दवाएं लेने व जांच कराने तथा धूम्रपान व शराब से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

डॉ. ममतेश गुप्ता का कहना है कि इस माैसम में मल्टीग्रेन आटा, मौसमी फल-सब्जियां, मेवे और हल्के प्रोटीन को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए जबकि लाल मिर्च, मैदा और फास्ट फूड से दूरी बनाना बेहतर है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमके बंसल ने पुरानी चोटों से होने वाले दर्द के लिए गर्म सिकाई और हल्के व्यायाम की सलाह दी है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएसआई डॉ. योगेंद्र अग्रवाल ने लोगों से तीन-चार लेयर में कपड़े पहनने, सिर और गर्दन को ढकने और विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed