फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   duda are start awareness program

डूडा ने चलाया जागरूकता अभियान

Tue, 19 Nov 2019 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
duda are start awareness program
खिवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रति जागरूक करते डूडा टीम के सदस्य। - फोटो : SARDANA
सरूरपुर। नगर पंचायत खिवाई में डूूडा मेरठ की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने कस्बावासियों को बताया कि यह योजना पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन

नगर पंचायत खिवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना की जिम्मेदारी जिला नगरीय एवं विकास अभिकरण डूडा को मिली है। लाभार्थियों के चयन से लेकर भुगतान और सत्यापन तक डूडा करता है। डूडा ने अंगीकार रिसोर्स पर्सन का चयन कर लिया है और सभी लाभार्थियों के आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। ये रिसोर्स पर्सन लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उन्हें जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य व सामाजिक व्यवहार परिवर्तन आदि पर जागरूक करेंगे। जिला समन्वयक ईशा जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) लाभार्थियों में जागरूकता के लिए अभियान चला रही है। साथ में कई योजनाओं की जानकारी दे रही है। इस बारे में डूडा के परियोजना अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। अब उन्हें अन्य सरकारी योजनाएं भी उपलब्ध कराने की तैयारी है। स्वच्छता, हरियाली आदि के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। इस दौरान कस्बे के लोगों को बताया गया कि यदि कोई उनसे इस बाबत रुपये की मांग करता है तो उसकी जानकारी तुरंत अधिशासी अधिकारी या डूडा परियोजना अधिकारी को देनी होगी। जागरूकता अभियान में इंजीनियर अमर अग्रवाल, रहीसुद्दीन, शोएब अली, गौरव कुमार, रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed