{"_id":"6160adcf8ebc3e625110529d","slug":"drunken-father-absconded-after-giving-cold-drink-to-the-child-meerut-news-mrt5598471120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर फरार हो गया शराबी पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर फरार हो गया शराबी पिता
विज्ञापन

मेरठ। एक शराबी पिता 12 साल के बेटे को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद बहाने से फरार हो गया। एक व्यापारी की मदद से बच्चा थाने पहुंचा। वहां उसने खुद को हापुड़ का निवासी बताया।
इस बच्चे को परतापुर क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप के बराबर की दुकान पर छोड़ा गया। यहां कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बाद लघुशंका जाने की बात कहकर पिता चला गया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसका नाम रवि है और उसके पिता का नाम महक सिंह है जो मजदूरी करते हैं। मंा अनीता है। उसने बताया कि पिता आए दिन शराब पीकर मां से मारपीट करते हैं।
शुक्रवार सुबह पिता बोले कि उसे मामा के यहां ले जाएंगे, लेकिन यहां पंप के पास छोड़कर चले गए। उसके काफी देर तक रोने के बाद दुकानदार ने मदद की और उसकी सूचना पर परतापुर पुलिस उसे थाने ले आई। अब हापुड़ पुलिस से संपर्क कर बच्चे को मां के पास भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं।