फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drunk man attacks brother with sickle

Meerut News: नशे में भाई पर दरांती से किया हमला

Thu, 27 Nov 2025 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
Drunk man attacks brother with sickle
सरधना। कालंदी गांव में बृहस्पतिवार सुबह मामूली कहासुनी में बड़ा भाई शराब के नशे में घर में उत्पात मचाने लगा। छोटे भाई अमित ने टोका तो नशे में भाई ने पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दरांती से अमित के कान पर वार कर दिया। इससे कान पर गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। ग्रामीणों की मदद से घायल अमित को थाने लाया गया। सरधना पुलिस ने तुरंत उसे सीएचसी सरधना भिजवाकर मेडिकल कराया। पीड़ित अमित ने थाने में भाई के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। उसका आरोप है कि भाई आए दिन शराब पीकर घर में मारपीट और गाली-गलौज करता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed