{"_id":"6973babff1f19684e6044e80","slug":"drunk-forest-ranger-causes-chaos-hits-vehicles-and-pedestrians-in-meerut-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: रेंजर ने नशे में सड़क पर बेसुध दौड़ाई सरकारी गाड़ी, कई लोगों को मारी टक्कर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: रेंजर ने नशे में सड़क पर बेसुध दौड़ाई सरकारी गाड़ी, कई लोगों को मारी टक्कर, हंगामा
Fri, 23 Jan 2026 11:45 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 23 Jan 2026 11:45 PM IST
सार
मेरठ में वन विभाग के रेंजर ने शराब के नशे में सरकारी गाड़ी से खंभे, वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए, पुलिस ने रेंजर को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में वन विभाग में रेंजर के पद पर तैनात रविकांत पुत्र सत्येंद्र सिंह, निवासी ग्रीन सिटी थाना गंगानगर, शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत होकर अपनी सरकारी गाड़ी (यूपी 15 डीएन 5790) लाल-नीली बत्ती के साथ किला परीक्षितगढ़ रोड पर तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। गांव अब्दुलापुर दल सिंह के मकान के पास उसकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन
नशे में स्पीड बढ़ाकर मचाया हड़कंप
हादसे के बाद भी रेंजर ने गाड़ी नहीं रोकी। नशे की हालत में उसने खंभे से गाड़ी हटाकर दोबारा तेज रफ्तार पकड़ ली और सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को रौंदते हुए वहां मौजूद लोगों को भी टक्कर मार दी। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद जुटी भीड़
घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस वन रेंजर रविकांत और सरकारी गाड़ी को थाने ले गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
डाक्टरी जांच कराई जा रही
सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि वन रेंजर की चिकित्सीय जांच कराई जा रही है और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल किसी भी घायल या अन्य व्यक्ति ने रेंजर के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।