{"_id":"6a4d28f13d113fe97a003d1f","slug":"drowsy-car-hits-tree-driver-seriously-injured-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112826-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नींद की झपकी आने से कार पेड़ से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नींद की झपकी आने से कार पेड़ से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
मवाना। नोएडा से वापस अपने गांव ढिकोली लौट रहे प्रिंस की कार मंगलवार तड़के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार चालक प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया।
गांव ढिकोली निवासी प्रिंस मंगलवार सुबह करीब तीन बजे अपनी कार से नोएडा से गांव लौट रहा था। जैसे ही कार मेरठ रोड पर इंद्रप्रस्थ मंडप को पार कर आगे बढ़ी तो अचानक चालक प्रिंस को नींद की झपकी आ गई। रफ्तार तेज होने के कारण कार पर से उसका नियंत्रण खो गया और कार सड़क किनारे लगे एक मजबूत पेड़ से जा टकराई। इसके बाद कार सड़क पर ही पलट गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे प्रिंस को बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ रेफर किया गया।प्रिंस के चाचा दीपक ने बताया कि कार में प्रिंस अकेला था, नोएडा किसी रिश्तेदार को छोड़कर वापस लौट रहा था। नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
-- -- -- -- -