फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drop of 27,000 cusecs in Ganga's water level.

Meerut News: गंगा के जलस्तर में 27 हजार क्यूसेक की गिरावट

Wed, 09 Sep 2026 09:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Drop of 27,000 cusecs in Ganga's water level.
चांदपुर मार्ग पर भीकुंड तिराहे के समीप तीसरे दिन उतरता बारिश का पानी स्रोत संवाद
- हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर आवागमन प्रभावित, कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। चार दिनों तक लगातार बढ़ने के बाद बुधवार को गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर घटने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि गंगा का पानी उतरने के बावजूद हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर कई स्थानों पर संपर्क अभी पूरी तरह बहाल नहीं हो सका है। सड़क क्षतिग्रस्त होने और जगह-जगह पानी भरा होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता घनश्याम के अनुसार बुधवार शाम 4:00 बजे बैराज से गंगा में 93 हजार क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। मंगलवार को यह आंकड़ा करीब 1.20 लाख क्यूसेक था। 24 घंटे में करीब 27 हजार क्यूसेक पानी की कमी दर्ज की गई। जलस्तर में गिरावट के बाद खादर क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को लेकर ग्रामीणों की चिंता कुछ कम हुई है।
विज्ञापन


इधर, हस्तिनापुर-चांदपुर मार्ग पर बारिश का पानी धीरे-धीरे उतर रहा है। हस्तिनापुर क्षेत्र के भीकुंड तिराहे पर बुधवार को तीसरे दिन भी मुख्य मार्ग से पानी उतरने का सिलसिला जारी रहा। पानी कम होने के बावजूद मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण यातायात सामान्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के दूसरी ओर पांडव नगर चौकी के पास भी जलभराव कम हुआ है। इससे लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन सड़क कई स्थानों पर टूटने के कारण आवागमन अभी सुचारू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी उतरने के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत जल्द कराई जानी चाहिए, ताकि खादर क्षेत्र के गांवों का संपर्क सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed