फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Drones started appearing in the sky as soon as it got dark

अंधेरा होते ही आसमान में दिखने लगे ड्रोन

Sun, 27 Jul 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Drones started appearing in the sky as soon as it got dark
संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने से मौके पर पहुंचे आस पास के गावों के ग्रामीण स्रोत संवाद
खरखौदा। क्षेत्र में कस्बा सहित कई गांव में अंधेरा होते ही आसमान में एक नहीं दो नहीं चार-चार ड्रोन एक साथ उड़ते दिखाई दिए। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व दहशत का माहौल है। सूचना पर खरखौदा पुलिस बार-बार अलग-अलग गांव में पहुंच रही है।
विज्ञापन

कस्बा सहित क्षेत्र के गांव कैली, पांची, नालपुर, खानपुर मिल्क मड़ैया सहित कई गांवों में शनिवार को दिन छिपने के बाद भी आसमान में कई ड्रोन एक साथ उड़ते दिखाई दिए। आसपास के गांव में यह सूचना तेजी से फैल गई। जहां कई लोग इसको पाकिस्तान द्वारा ड्रोन हमला बता रहे हैं तो कई लोग इसे चोरों की साजिश बता रहे हैं। तमाम चर्चाओं के कारण घबराए ग्रामीण अपने-अपने गांव में पहरा दे रहे हैं। शनिवार रात भी नालपुर, कैली खानपुर गांव में ड्रोन दिखाई देने का खूब शोर मचा है। ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर रात भर गांव की सड़कों पर घूमते रहे और पहरा दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन इस मामले में कुछ कर नहीं सकी।
विज्ञापन


कुंहेडा के समीप संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत

हस्तिनापुर। क्षेत्र में लगातार संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने से लोगों की नींद उड़ी हुई है। परंतु अब संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने से ग्रामीण पूरी तरह दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कुंहेड़ा के समीप शाम को संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में आ गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की परंतु कुछ पता नहीं लग सका।


ग्राम पंचायत कुंहेडा के ग्राम प्रधान पति जरीफ अहमद ने बताया कि शनिवार की शाम भागोपुर निवासी युवक प्रभुजोत गांव में डेयरी पर दूध देने के बाद वापस लौट रहा था। प्रभुजोत ने बताया कि जब वह सोती नदी के पुल के पास पहुंचा तो मुख्य मार्ग के समीप कच्ची सड़क पर करीब आठ दस संदिग्ध व्यक्ति खड़े हुए थे। जिन्हें उसने पहले कभी अपने गावों के आसपास नहीं देखा था। जब प्रभुजोत ने उनसे बातचीत करते हुए कहा कि आप कौन हो और कहां से आए हो यहां क्या कर रहे हो इतना कहते ही सभी संदिग्ध व्यक्ति गन्ने के खेत में घुस गए। इसके बाद वह घबरा गया और उसने इसकी सूचना तुरंत ग्रामीण और आसपास के डेरों पर मौजूद लोगों को दी। सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू कर दी। कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। उधर ग्रामीणों ने बताया कि वह रात को पहरा देकर गांव की निगरानी करेंगे। ग्राम प्रधान पति जरीफ अहमद ने पुलिस से कहा कि लगातार क्षेत्र में गस्त की जाए जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed