Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Driver injured as pickup overturns in drain

Meerut News: रजबहे में पिकअप पलटने से चालक घायल

Thu, 30 Apr 2026 09:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
Driver injured as pickup overturns in drain
रोहटा। लाहौरगढ़ रजबहे के किनारे पलटी पिकअप गाड़ी। संवाद
रोहटा। थाना क्षेत्र के लाहौरगढ़ गांव के निकट रजबहा किनारे मछलियों से लदी पिकअप ब्रेक फेल होने के कारण पलट गई। पिकअप में फंसे चालक हसमुद्दीन को मजदूरों ने किसी तरह बाहर निकाला। पैर में चोट लगने के कारण वह घंटों रजबहे किनारे पड़ा रहा। बाद में निजी वाहन से मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मेरठ के मेहताब सिनेमा काॅलोनी निवासी हसमुद्दीन अपने साथियों निजामुद्दीन और इस्माइल के साथ तालाब से मछली पकड़कर उसे पिकअप में भरकर मेरठ ले जा रहे थे। दोपहर में लाहौरगढ़ रजबहे पर मछलियों को पानी भरने के लिए गाड़ी किनारे खड़ी की। इसी बीच पिकअप का हैंडब्रेक फेल हो गया और गाड़ी रजबहे किनारे पलट गई। पिकअप में फंसे चालक को बाहर निकालने के लिए मजदूरों ने मदद की। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घायल हसमुद्दीन को तुरंत निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed