{"_id":"68c8610a611f8480a108c194","slug":"driver-dies-in-collision-between-canter-and-tata-magic-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109670-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैंटर और टाटा मैजिक की भिड़ंत में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैंटर और टाटा मैजिक की भिड़ंत में चालक की मौत
विज्ञापन
सरधना। मृतक शब्बीर का फाइल फोटो। परिजन
- फोटो : mathura
सरधना। नानू-सरधना मार्ग पर स्थित धर्म कांटे के पास रविवार रात कैंटर की टक्कर लगने से टाटा मैजिक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया, लेकिन मृतक के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। सोमवार को गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
सरधना के जगमोहन नगर मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय शब्बीर पुत्र आशिक अली टाटा मैजिक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार देर रात वह किसी कार्यवश मंढियाई गांव जा रहा था। वह नानू मार्ग स्थित धर्मकांटे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे एक कैंटर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करनी चाही, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से साफ इन्कार कर दिया और शव अपने साथ ले गए।
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना में चालक की मौत हुई है, लेकिन परिवार की इच्छा का सम्मान करते हुए पुलिस ने कोई जबरदस्ती नहीं की। परिजनों ने पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई से इन्कार कर दिया था।