फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Driver dies due to tractor overturning in drain in Muzaffarnagar another death on highway

मुजफ्फरनगर: नाले में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, हाईवे पर अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला

Tue, 10 Dec 2019 02:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 10 Dec 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Driver dies due to tractor overturning in drain in Muzaffarnagar another death on highway
muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को दो अलग अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। जानसठ थानाक्षेत्र में जहां एक ट्रैक्टर नाले में गिरने के कारण चालक की मौत हो गई, जबकि रतनपुरी में हाईवे पर एक युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जानसठ थानाक्षेत्र क तालड़ा के नजदीक एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर गहरे नाले में पलट गया। हादसे से आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे में काटका ग्राम का रहने वाला सलमान पुत्र महबूब (21) की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कई घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकाला गया। वहीं युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। 

उधर, रतनपुरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर किसी वाहन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव कि शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed