फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Driver arrested in case of van carrying children falling into field

Meerut News: बच्चों को ले जा रही वैन के खेत में गिरने के मामले में चालक गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 06 Feb 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Driver arrested in case of van carrying children falling into field
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव जमालपुर के निकट खेत में स्कूल की वैन गिरने के मामले में अभिभावक की तरफ से चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चिकित्सीय परीक्षण में वैन चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे थाने से जमानत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद शामली के कैराना रोड स्थित सेंट फ्रांसिस में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर जा रही वैन गांव जमालपुर के निकट ईख के खेत में गिरकर एक तरफ झुक गई थी और पलटने से बची थी। वैन में उस समय 10 बच्चे थे। वैन गिरने पर बच्चों की चीख निकल गई थी। चीख पुकार सुनकर आसपास खेत में काम करने वाले लोगों और राहगीरों ने बच्चों को वैन से सुरक्षित निकाला था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली थी। अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए थे। बच्चों के सुरक्षित मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली थी। इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी प्रमोद कुमार ने आदर्श मंडी थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसका बच्चा उदित सेंट फ्रांसिस स्कूल में प्राइवेट वैन से जाता है। इस वाहन को उन्होंने खुद लगाया हुआ है। इसमें 12 बच्चे जाते हैं। प्रमोद ने चालक पर शराब के नशे में होने के कारण वैन के ईख में गिरने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। अभिभावक की तहरीर पर पुलिस ने वैन चालक गांव भाजू निवासी विनय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसका अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया।

थाना प्रभारी ने बताया चिकित्सकीय परीक्षण में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया सात साल से कम सजा होने के कारण चालक को थाने से जमानत देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed