फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Draw inspiration from Vajpayee's life ideals and pledge to serve the public.

Meerut News: वाजपेयी के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा का संकल्प लें

Fri, 18 Sep 2026 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Draw inspiration from Vajpayee's life ideals and pledge to serve the public.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामदत्त त्यागी के अनुभवों और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन आदर्शों को लेकर शुक्रवार को बैठक रासना में आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के सादगीपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और कार्यकर्ताओं के प्रति उनके आत्मीय व्यवहार को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।

रामदत्त त्यागी ने अपने राजनीतिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 1952 के आम चुनाव के समय से ही जनसंघ की विचारधारा से जुड़कर कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था। इसके बाद विभिन्न वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन में काम करने का अवसर मिला। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राजनीति में मर्यादा, राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सेवा भावना का उदाहरण है। उनके विचार आज भी कार्यकर्ताओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed